Diwali 2025: धनतेरस और दिवाली पर जरूर खरीदें कौड़ी, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, यहां रखने से मिलेगा धन लाभ

Diwali 2025

Diwali 2025: दिवाली 2025 नजदीक है, और इस बार भी धनतेरस व दीपावली के दिन कौड़ी खरीदना बेहद शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कौड़ी मां लक्ष्मी का प्रतीक है। इसे सही स्थान पर रखने से घर में सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक उन्नति बनी रहती है।

ऐसा विश्वास है कि जो व्यक्ति दिवाली पर कौड़ी खरीदकर उचित विधि से पूजाघर या तिजोरी में रखता है, उसके घर मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है।

कौड़ी का धार्मिक महत्व

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की रात मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कौड़ी अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है।

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि यदि कोई व्यक्ति अपनी कोई विशेष मनोकामना पूरी करना चाहता है, तो उसे कौड़ी को हाथ में लेकर मां लक्ष्मी से अपनी इच्छा व्यक्त करनी चाहिए, फिर उसे पूजा के बाद देवी को अर्पित करें।

तिजोरी में रखें कौड़ी, मिलेगा धन लाभ

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, दिवाली की रात खरीदी गई कौड़ी को तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखना अत्यंत शुभ होता है। माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन की आवक बनी रहती है। कौड़ी को धन और समृद्धि का प्रतीक कहा गया है, इसलिए इसे घर की उत्तर दिशा में तिजोरी में रखना शुभ फलदायी माना जाता है।

पूजा घर में रखें कौड़ी

दिवाली की पूजा के बाद कौड़ी को पूजाघर के उत्तर-पूर्व दिशा में लाल कपड़े में लपेटकर रखें। लाल रंग मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

तुलसी के पास कौड़ी रखने का महत्व

तुलसी के पौधे के पास कौड़ी रखने से परिवार में कलह समाप्त होती है और घर की नकारात्मकता दूर होती है।
ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां कम होती हैं और परिवार में शांति व सौहार्द बना रहता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *