CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर के आसपास होगी मानसून की विदाई, इन इलाकों में में आज बारिश के आसार

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जिसमें दक्षिण छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की जा सकती है। वहीं, राजधानी रायपुर में भी आज शाम के समय बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

CG Rain Alert

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य से मानसून की विदाई 15 अक्टूबर के आसपास संभावित है। पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इसमें पेंटर रोड में सबसे अधिक 4 सेंटीमीटर, जबकि ओरछा, कोटा और लालपुर में 3 सेंटीमीटर, और बस्तर, खड़गवा व चिरमिरी में 2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने जानकारी दी कि मानसून की विदाई अब नजदीक है। शुक्रवार से बारिश की गतिविधि में कमी आएगी, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

lightning alert in CG

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। देर शाम या रात के समय हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान 24 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *