CG Breaking: पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हुआ कैदी, तलाश में जुटी कई टीमें

CG Breaking:

CG Breaking: Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हत्या के मामले में सजा काट रहा एक कैदी अस्पताल की जेल वार्ड से फरार हो गया है। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, फरार कैदी की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं।

हत्या के मामले में केंद्रीय जेल अंबिकापुर में सजा काट रहा कैदी मुकेश कान्त ग्राम मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर निवासी को तबीयत खराब होने पर केंद्रीय जेल अंबिकापुर से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था। आज सुबह बाथरूम जाने के बहाने कैदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। कैदी के भागने की खबर मिलते ही सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया, इधर कैदी के भागने की सूचना मणिपुर थाने में दी गई है जिसके बाद पुलिस फरार कैदी की तलाश कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *