Raipur-Delhi Flight: यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) ने रायपुर और दिल्ली के बीच एक नई उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह नई फ्लाइट 26 अक्टूबर 2025 से संचालन में आएगी। इस अतिरिक्त उड़ान से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी।

यह उड़ान विशेष रूप से त्योहारी सीजन को देखते हुए शुरू की जा रही है, जब यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है. इंडिगो के सूत्रों के मुताबिक उड़ान संख्या 6E2120 दिल्ली (DEL) से रायपुर (RPR) के लिए सुबह 10:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी. वापसी में उड़ान संख्या 6E6640 रायपुर से दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
इंडिगो की यह अतिरिक्त उड़ान रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे से संचालित होगी. सूत्रों के मुताबिक इस फ्लाइट की टिकट बुकिंग सेवा भी शुरू हो गई है.
