Laxmi Verma Accident: राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा का एक्सीडेंट, हाथ में फ्रैक्चर, गनमैन और ड्राइवर भी जख्मी

Laxmi Verma Accident: राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल हो गईं। यह दुर्घटना खरोरा के पास उस समय हुई, जब वे बलौदाबाजार में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रही थीं। हादसे में उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि कार में सवार गनमैन और ड्राइवर भी घायल हुए हैं।

रायपुर: Laxmi Verma Accident: राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल हो गईं। यह दुर्घटना खरोरा के पास उस समय हुई, जब वे बलौदाबाजार में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रही थीं। हादसे में उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि कार में सवार गनमैन और ड्राइवर भी घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद सांसद लक्ष्मी वर्मा को तत्काल रायपुर स्थित एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उन्हें निजी वार्ड में रखा गया है। हादसे के समय कार में उनके बेटे भी मौजूद थे। वहीं, ड्राइवर के सीने में चोट आई है।

 

सांसद की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ समय पहले इसी मार्ग पर एक और सड़क हादसा हुआ था। रायपुर से खरोरा जा रही एक कार की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में भी कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को इलाज के लिए खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

दोनों सड़क हादसों की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। साथ ही हादसे में शामिल वाहनों और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *