CG IT Raid: छत्तीसगढ़ में एक्शन मोड में IT विभाग, 5 जिलों में 16 टीमों की बड़ी रेड!

CG IT Raid: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बुधवार सुबह एक साथ कई जिलों में कार्रवाई की। रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, अंबिकापुर और जांजगीर-चांपा में कारोबारियों के ठिकानों पर आईटी की टीमों ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि लोहा कारोबार से जुड़े समूहों और फर्मों के यहां जांच की जा रही है।

CG IT Raid: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बुधवार सुबह एक साथ कई जिलों में कार्रवाई की। रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, अंबिकापुर और जांजगीर-चांपा में कारोबारियों के ठिकानों पर आईटी की टीमों ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि लोहा कारोबार से जुड़े समूहों और फर्मों के यहां जांच की जा रही है।

रायपुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर कार्रवाई

राजधानी रायपुर में आयकर विभाग की टीम ने PRA ग्रुप से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर जांच शुरू की। खम्हारडीह स्थित बनियान ट्री सोसाइटी में कारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल और महेश राय अग्रवाल के निवास पर टीम पहुंची।

इसके अलावा PRA ग्रुप के संचालक रमेश अग्रवाल के सूरजपुर स्थित मूल निवास और अंबिकापुर के मनेंद्रगढ़ रोड स्थित आवास पर भी जांच की गई। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। बताया जा रहा है कि बर्बरीक ग्रुप भी PRA ग्रुप से जुड़ी फर्म है।

रायगढ़ में बर्बरीक ग्रुप के ठिकानों पर जांच

रायगढ़ में रायगढ़ इस्पात और बर्बरीक ग्रुप से जुड़ी फर्मों पर आयकर विभाग ने कार्रवाई की। सुबह करीब 5 बजे कई अधिकारियों की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचीं।

टीम ने कोतरारोड क्षेत्र स्थित बर्बरीक हाउस, कालिंदी कुंज समेत अन्य स्थानों पर दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की जांच शुरू की। दोनों समूहों के बीच कारोबारी संबंध होने की जानकारी सामने आई है।

बिलासपुर में जेपी मित्तल के ठिकानों पर छापा

बिलासपुर में बड़े लोहा कारोबारी जयप्रकाश (जेपी) मित्तल के ठिकानों पर भी आयकर विभाग ने दबिश दी। तीन गाड़ियों में पहुंची टीम ने विद्या नगर स्थित उनके निवास प्रकाश पुंज और व्यापार विहार स्थित मित्तल स्टील इस्पात व स्टीलमार्ट के कार्यालयों में जांच की।

इसके अलावा हनुमान हार्डवेयर स्टोर पर भी टीम पहुंची। अधिकारियों ने कारोबारी दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।

दस्तावेजों और लेन-देन की हो रही जांच

आयकर विभाग की टीमें संबंधित कारोबारियों के दस्तावेज, आय-व्यय का रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की जानकारी खंगाल रही हैं। हालांकि विभाग की ओर से अभी तक कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *