CG News: दीपावली मिलन समारोह में CM साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, बोले- बस्तर के दूरस्थ गांवों तक पहुंचना आसान

CG News: नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में नारायणपुर के पद्मश्री सम्मानित काष्ठ शिल्पकार पंडीराम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए काष्ठ शिल्प के संरक्षण और संवर्धन में उनके योगदान की सराहना की।

CG News: नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में नारायणपुर के पद्मश्री सम्मानित काष्ठ शिल्पकार पंडीराम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए काष्ठ शिल्प के संरक्षण और संवर्धन में उनके योगदान की सराहना की।

पंडीराम मंडावी ने कम उम्र से ही काष्ठ शिल्प की साधना शुरू कर दी थी। महज 15 वर्ष की आयु में लकड़ी पर आकृतियां उकेरने की शुरुआत करने वाले मंडावी ने अपना पूरा जीवन इस पारंपरिक कला को समर्पित कर दिया। उनकी कलाकृतियों में बस्तर की जनजातीय संस्कृति, परंपराएं और जीवन शैली की सजीव झलक देखने को मिलती है। इसी उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।

अबूझमाड़िया युवाओं को दिया प्रशिक्षण

मुलाकात के दौरान पंडीराम मंडावी ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अबूझमाड़ प्रवास के दौरान उन्हें स्थानीय युवाओं को काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण देने का आग्रह किया गया था। इसके बाद उन्होंने करीब एक महीने तक प्रशिक्षण देकर 12 अबूझमाड़िया युवाओं को इस पारंपरिक कला की बारीकियां सिखाईं।

उन्होंने कहा कि किसी भी पारंपरिक कला को जीवंत बनाए रखने के लिए उसका ज्ञान नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। इसी सोच के साथ वे लगातार युवाओं को इस कला से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

बस्तर में बढ़ीं सुविधाएं, गांवों तक पहुंच हुई आसान

पंडीराम मंडावी ने बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अब इन इलाकों में सड़क, अस्पताल और धान खरीदी जैसी सुविधाएं पहले की तुलना में अधिक सुलभ हो गई हैं। गांवों तक बस सेवा शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिली है।

उन्होंने बताया कि पहले दूर-दराज के गांवों तक पहुंचने के लिए साइकिल ही एकमात्र सहारा होती थी, लेकिन अब बस सेवा शुरू होने से आवागमन काफी आसान हो गया है। साथ ही स्थानीय युवाओं को पारंपरिक कला और कौशल से जोड़ने के प्रयास उनकी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *