CG Voter List Update: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 20 नवंबर तक करें आवेदन; घर बैठे ऐसे चेक करें सूची में नाम

CG Voter List Update: दुर्ग जिले के नगरीय निकायों में प्रस्तावित दिसंबर 2026 के आम और उपचुनाव को लेकर मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने दावा-आपत्तियों के निराकरण और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए नई समय-सारणी जारी की है। अब पात्र मतदाता 20 नवंबर तक नगर निकाय की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

CG Voter List Update: दुर्ग जिले के नगरीय निकायों में प्रस्तावित दिसंबर 2026 के आम और उपचुनाव को लेकर मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने दावा-आपत्तियों के निराकरण और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए नई समय-सारणी जारी की है। अब पात्र मतदाता 20 नवंबर तक नगर निकाय की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

जिला प्रशासन के अनुसार, नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों की मतदाता सूची 1 अक्टूबर 2026 की स्थिति के आधार पर तैयार की जा रही है। संशोधित कार्यक्रम के तहत दावा-आपत्तियों का निराकरण 19 नवंबर तक किया जाएगा।

20 नवंबर तक करें आवेदन

जिन मतदाताओं का नाम विधानसभा की मतदाता सूची में दर्ज है, लेकिन नगर निकाय की मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे 20 नवंबर तक प्रारूप क-1 में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा।

दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पात्र पाए जाने वाले आवेदकों के नाम नगर निकाय की मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।

निरस्त आवेदनों की होगी दोबारा जांच

जिला प्रशासन ने बताया कि जिन आवेदनों को पहले निरस्त कर दिया गया था, उनकी भी दोबारा समीक्षा की जाएगी। संबंधित आवेदकों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर पुनः जांच की जाएगी और पात्र पाए जाने पर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

26 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्राप्त आवेदनों का निराकरण 23 नवंबर तक किया जाएगा। आदेश से असंतुष्ट आवेदक पांच दिन के भीतर अपील कर सकेंगे। इसके बाद नए नाम जोड़ने, संशोधन और अपात्र नाम हटाने की जानकारी 25 नवंबर तक सॉफ्टवेयर में दर्ज की जाएगी तथा 26 नवंबर तक मतदाता सूची की जांच पूरी कर जिला कार्यालय को सौंप दी जाएगी।

घर बैठे ऐसे करें नाम की जांच

मतदाता विधानसभा की मतदाता सूची में अपना नाम EPIC नंबर के माध्यम से https://electoralsearch.eci.gov.in/uesfmempmlkypo पर ऑनलाइन देख सकते हैं। वहीं नगर निकाय की मतदाता सूची में अपना वार्ड और नाम भी https://cgsecerms.cgstate.gov.in/u202612 पर ऑनलाइन जांचा जा सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *