Raipur News: रायपुर में राष्ट्रीय मुद्रा प्रदर्शनी, 5 हजार से ज्यादा दुर्लभ सिक्के और नोट; बटन दबाते ही सुनाई देता है कैनेडी का भाषण

Raipur News: रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय मुद्रा प्रदर्शनी में देश-विदेश की दुर्लभ मुद्राएं लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। समता कॉलोनी स्थित रामनाथ भीमसेन सभा भवन में आयोजित इस प्रदर्शनी में 5 हजार से अधिक पुराने नोट, दुर्लभ सिक्के, ऐतिहासिक टोकन, पदक, डाक टिकट और विंटेज वस्तुओं का संग्रह प्रदर्शित किया गया है।

Raipur News: रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय मुद्रा प्रदर्शनी में देश-विदेश की दुर्लभ मुद्राएं लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। समता कॉलोनी स्थित रामनाथ भीमसेन सभा भवन में आयोजित इस प्रदर्शनी में 5 हजार से अधिक पुराने नोट, दुर्लभ सिक्के, ऐतिहासिक टोकन, पदक, डाक टिकट और विंटेज वस्तुओं का संग्रह प्रदर्शित किया गया है।

दक्षिण कौशल मुद्रा उत्सव समिति की ओर से 13 से 15 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से संग्रहकर्ता और डीलर पहुंचे हैं। यहां कई ऐसे सिक्के और नोट देखने को मिल रहे हैं, जो अब चलन में नहीं हैं और इतिहास की अनमोल धरोहर माने जाते हैं।

लाइबेरिया का अनोखा सिक्का बना आकर्षण

प्रदर्शनी का सबसे खास आकर्षण लाइबेरिया का वर्ष 2008 में जारी 5 डॉलर का स्मारक सिक्का है। इस सिक्के की एक ओर लाइबेरिया का राष्ट्रीय प्रतीक और दूसरी ओर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की तस्वीर अंकित है।

सिक्के पर जर्मन भाषा में “Ich Bin Ein Berliner” लिखा हुआ है, जिसका अर्थ है – “मैं भी बर्लिन का नागरिक हूं।” यह वही ऐतिहासिक वाक्य है, जिसे कैनेडी ने 26 जून 1963 को पश्चिम बर्लिन में अपने प्रसिद्ध भाषण के दौरान कहा था।

इस सिक्के की सबसे अनोखी विशेषता इसका इलेक्ट्रॉनिक ऑडियो फीचर है। सिक्के पर बने बटन को दबाते ही कैनेडी का ऐतिहासिक भाषण सुनाई देता है, जिससे यह प्रदर्शनी में आने वाले लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

15 नवंबर तक देख सकेंगे प्रदर्शनी

प्रदर्शनी 15 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। प्रवेश शुल्क 50 रुपए निर्धारित किया गया है।

आयोजकों ने सुरक्षा के लिए 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। समिति के संस्थापक सदस्य स्नेहल लुनिया के अनुसार प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को मुद्रा इतिहास, डाक टिकटों और देश-विदेश की ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित कराना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *