CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 5 दिन मौसम रहेगा शुष्क, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड; अंबिकापुर में 11.4 डिग्री पहुंचा तापमान

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।

रायपुर समेत कई जिलों में सुबह और रात के समय ठंड महसूस होने लगी है। गुरुवार को अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

CG Weather Update

रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से कम

राजधानी रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री कम रहा।

दिनभर आसमान साफ रहा। सुबह 8:30 बजे हवा में नमी 81 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 55 प्रतिशत दर्ज की गई। रायपुर में बारिश नहीं हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, 13 नवंबर को रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

रायपुर में सूर्योदय और सूर्यास्त

सूर्योदय – सुबह 6:13 बजे
सूर्यास्त – शाम 5:24 बजे
चंद्रोदय – सुबह 9:39 बजे
चंद्रास्त – रात 8:28 बजे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *