Raipur City Bus Service: मंत्रालयीन कर्मचारियों को राहत, नवा रायपुर सिटी बस सेवा 6 महीने तक रहेगी जारी

Raipur City Bus Service: नवा रायपुर स्थित मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में कार्यरत हजारों अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत मिली है। छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ की मांग के बाद सरकार ने सिटी बस सेवा की अवधि छह महीने के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे 1 नवंबर 2026 से बस सेवा बंद होने की आशंका खत्म हो गई है और कर्मचारियों का आवागमन पहले की तरह जारी रहेगा।

रायपुर नगर निगम ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के अंतर्गत संचालित सिटी बस सेवा का मौजूदा अनुबंध 31 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो रहा था। अनुबंध खत्म होने के बाद कर्मचारियों को खुद आने-जाने की व्यवस्था करने संबंधी पत्र जारी किया गया था, जिससे कर्मचारियों में चिंता बढ़ गई थी। मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली और बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था लागू होने के कारण बस सेवा बंद होने से कामकाज प्रभावित होने की संभावना भी जताई जा रही थी।

संघ ने की थी बस सेवा जारी रखने की मांग

इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चन्द्रकांत पाण्डेय ने मुख्य सचिव को पत्र सौंपकर सिटी बस सेवा को जारी रखने की मांग की थी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने बस संचालन की अवधि बढ़ाने का आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, नई निविदा प्रक्रिया पूरी होने और नई व्यवस्था शुरू होने तक या अधिकतम छह महीने की अवधि तक, जो भी पहले हो, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को बस संचालन का अनुबंध बढ़ाने की अनुमति दी गई है। इसके तहत 1 नवंबर 2026 से 30 अप्रैल 2027 तक प्रति बस पास की मासिक दर 3,066 रुपये निर्धारित की गई है।

बसों की सुरक्षा और व्यवस्था पर भी निर्देश

सरकार ने सिटी बस सेवा की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बसों का नियमित तकनीकी निरीक्षण, मेडिकल जांच, खराब बसों के स्थान पर तत्काल दूसरी बसों की व्यवस्था और चालकों तथा परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया है।

बस सेवा की अवधि बढ़ाए जाने से मंत्रालयीन कर्मचारियों ने राहत जताई है। कर्मचारी संघ ने इसे कर्मचारियों की सुविधा और सुचारु आवागमन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *