CG Sugarcane Price: गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति बढ़ा, किसानों ने उप मुख्यमंत्री को गन्ना भेंटकर जताया आभार

CG Sugarcane Price: कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने से खुशी का माहौल है। किसानों ने इस फैसले को अपने हित में बताते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का अभिनंदन किया और गन्ना भेंटकर आभार जताया।

CG Sugarcane Price: कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने से खुशी का माहौल है। किसानों ने इस फैसले को अपने हित में बताते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का अभिनंदन किया और गन्ना भेंटकर आभार जताया।

बोड़ला सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों और क्षेत्र के किसानों ने उप मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। किसानों ने कहा कि गन्ने का उचित मूल्य मिलने से उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा और खेती की लागत निकालने में मदद होगी।

किसानों ने बताया कि गन्ने का मूल्य बढ़ने से उनकी आय में सुधार की उम्मीद है। इससे गन्ने की खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों का खेती के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा।

किसानों ने जताया आभार

किसानों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत से तैयार की गई फसल का उचित मूल्य मिलना किसानों के लिए बहुत जरूरी है। गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होना गन्ना उत्पादकों के लिए राहत और खुशी का विषय है।

गन्ना भेंटकर किया स्वागत

बोड़ला सर्किट हाउस में हुए स्वागत कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ कवर्धा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष पंकज वर्मा सहित किसान विनोद वर्मा, महेश वर्मा, टीकाराम साहू, तुलश धुर्वे, प्रदुम्न वर्मा और रामफल वर्मा मौजूद रहे। सभी किसानों ने उप मुख्यमंत्री को गन्ना भेंटकर स्वागत किया और किसानों के हित में लिए गए निर्णय के लिए धन्यवाद दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *