Bank Jobs: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 205 रिक्तियां निकाली हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट Bankofindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार अधिकतम 1 लाख 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता और अनुभव की आवश्यकता हो सकती है।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
• ऑनलाइन परीक्षा
• शॉर्टलिस्टिंग
• व्यक्तिगत साक्षात्कार
• मेरिट सूची
• दस्तावेज सत्यापन
आवेदन शुल्क
• सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग – 1,180 रुपये
• अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग – 175 रुपये
आवेदन कैसे करे
• बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
• करियर सेक्शन में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
• नया पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।
• आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
• आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म जमा करें।
• भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रख लें।


