CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, 24 नवंबर से 15 जनवरी तक यात्रियों को परेशानी; देखें लिस्ट-

CG Train Cancelled

CG Train Cancelled: महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के बीच ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में सीनी-राजखरसावां सेक्शन की अप और डाउन लाइन पर ट्रैक से जुड़े काम किए जाएंगे। इसके लिए 24 नवंबर से 15 जनवरी तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।

इस ब्लॉक का असर बिलासपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। रेलवे ने इस दौरान 3 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने और 2 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाने का फैसला लिया है।

सबसे ज्यादा असर टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस पर पड़ेगा। 18109/18110 नंबर की इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में 17-17 फेरे रद्द रहेंगे। इसके अलावा नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस और पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस के भी कई फेरे रद्द किए गए हैं।

वहीं उत्कल एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस को कुछ निर्धारित तारीखों पर बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और तारीख की जानकारी लेने की अपील की है।

Train

14 अक्टूबर तक पहले से रद्द हैं 18 ट्रेनें

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में चल रहे कार्यों के कारण छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें 14 अक्टूबर 2026 तक पहले ही रद्द हैं। इनमें इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस और हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

इन ट्रेनों के रद्द होने से झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

CG Trains Cancelled

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस नवंबर से जनवरी तक निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेगी। नवंबर में 24 और 27, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तथा जनवरी में 1, 5, 8, 12 और 15 तारीख को इसके फेरे प्रभावित रहेंगे।

12767 नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी।

12768 संतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस नवंबर में 25, दिसंबर में 2, 9, 16, 23 और 30 तथा जनवरी में 6 और 13 तारीख को रद्द रहेगी।

20822 संतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 21 और 28, दिसंबर में 5, 12, 19 और 26 तथा जनवरी में 2 और 9 तारीख को रद्द रहेगी। वहीं 20821 पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *