CG Murder: बुजुर्ग ने नाबालिग से किया रेप, तो लड़की ने सब्बल से सिर पर किया वार; ब्लेड से काटा गला

Rape

CG Murder: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। महुआपारा इलाके में 65 वर्षीय चौकीदार की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद गुस्से में लड़की ने उस पर हमला कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुंहबोला बाबा मानती थी नाबालिग

जानकारी के अनुसार, SECL कर्मचारी कामता प्रसाद साहू का मकान निर्माणाधीन है। वहां सामानों की देखरेख के लिए चौकीदार सीताराम गोंड़ को रखा गया था। नाबालिग लड़की कुछ दिन पहले काम के सिलसिले में सूरजपुर आई थी। बताया जा रहा है कि सीताराम उसका दूर का रिश्तेदार था और लड़की उसे मुंहबोला बाबा मानती थी। इसी वजह से वह कुछ दिनों के लिए उसके घर पर रुकी हुई थी।

दुष्कर्म के बाद किया हमला

पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर की रात दोनों ने खाना खाया और सो गए। आरोप है कि आधी रात को सीताराम ने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

इसके बाद गुस्से में लड़की ने पास रखे सब्बल से सीताराम के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद ब्लेड से उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मजदूरों ने देखा

घटना के बाद लड़की वहां से निकल गई थी। अगले दिन निर्माणाधीन मकान से बाहर जाते समय कुछ मजदूरों ने उसे देखा। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो सीताराम मृत हालत में मिला। उसका गला कटा हुआ था और आसपास खून फैला था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी घटना की जानकारी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *