Kawardha Accident: नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, मौके पर 4 युवकों की मौत: 2 गंभीर

Kawardha Accident

Kawardha Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पांडातराई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फोक नदी में जा गिरी, जिससे कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। (कवर्धा कार नदी में गिरी)tcw

4 की मौके पर मौत, 2 गंभीर (Kawardha Car Accident)

जानकारी के अनुसार सभी युवक रायपुर के बिरगांव से पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पांडातराई (Pandatarai Car Accident) के पास सड़क पर गड्ढे के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलटते हुए करीब 30 फीट नीचे नदी में जा गिरा। कार में 6 लोग सवार थे, जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत और 2 घायल हो गए हैं. मृतकों की पहचान अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन के रूप में हुई है, जबकि घायल युवकों के नाम जुनैद रज़ा और आरज़ू खान बताए जा रहे हैं। (नदी में कार गिरने से 4 मौत)

घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। वहीं हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी नदी से बाहर निकाल लिया गया है। पांडातराई पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *