CG Viral Video: युवती का चाकू लहराते VIDEO वायरल, कैमरे के सामने सिगरेट पीते दिखी; सड़क पर शराब पीने का भी वीडियो..

CG Viral Video: बिलासपुर में एक युवती का चाकू लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती एक हाथ में सिगरेट लेकर धुआं उड़ाती और दूसरे हाथ में चाकू पकड़े नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही युवती तान्या अली है। हालांकि वीडियो कब का है और इसे किसने रिकॉर्ड किया, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी इसी युवती से जुड़ा मारपीट का वीडियो सामने आया था। इसके अलावा शहर में सड़क किनारे युवतियों के शराब पीने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चाकू लहराते नजर आई युवती

वायरल वीडियो में युवती कैमरे के सामने सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रही है। इसके बाद वह हाथ में पकड़े चाकू को लहराती नजर आती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वीडियो में दिख रही युवती कौन है और घटना कब की है।

मारपीट का वीडियो भी हुआ था वायरल

इससे पहले गणेश उत्सव के दौरान युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया था। इसमें कुछ युवतियां सड़क पर एक लड़की के साथ मारपीट करती नजर आई थीं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कुछ युवतियों की पहचान कर उन्हें थाने बुलाया था। पुलिस के अनुसार, समझाइश देने के बाद मामला शांत कराया गया था।

सड़क पर शराब पीने का भी वीडियो

इसी बीच बिलासपुर में दो युवतियों के सड़क किनारे बैठकर शराब पीने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो अग्रसेन चौक से सीएमडी चौक जाने वाले मार्ग का है।

वीडियो में सड़क किनारे दो स्कूटी खड़ी दिखाई दे रही हैं और दो युवतियों के शराब पीने का दावा किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाए हैं।

फिलहाल पुलिस दोनों वायरल वीडियो की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *