Raipur Ganesh Jhanki: रायपुर में आज निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, इन रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद

Raipur Ganesh Jhanki: रायपुर में आज 28 सितंबर की रात गणेश विसर्जन झांकी निकाली जाएगी। झांकियां शारदा चौक से शुरू होकर महादेव घाट विसर्जन स्थल तक जाएंगी। झांकी मार्ग पर शाम 6 बजे से सभी तरह के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने विसर्जन को लेकर यातायात व्यवस्था और नियमों की जानकारी जारी की है।

Raipur Ganesh Jhanki: रायपुर में आज 28 सितंबर की रात गणेश विसर्जन झांकी निकाली जाएगी। झांकियां शारदा चौक से शुरू होकर महादेव घाट विसर्जन स्थल तक जाएंगी। झांकी मार्ग पर शाम 6 बजे से सभी तरह के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने विसर्जन को लेकर यातायात व्यवस्था और नियमों की जानकारी जारी की है।

गणेश विसर्जन झांकी को लेकर इस बार समितियों के बीच प्रतियोगिता भी रखी गई है। बेहतर प्रस्तुति देने वाली समितियों को सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय संत समिति, शाखा छत्तीसगढ़ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेता समितियों को पुरस्कार राशि दी जाएगी।

झांकियों की प्रस्तुति, धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप, सजावट और अनुशासन के आधार पर ज्यूरी कमेटी द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। प्रथम स्थान पाने वाली समिति को 51 हजार रुपए, दूसरे स्थान वाली समिति को 31 हजार रुपए और तीसरे स्थान वाली समिति को 21 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

हर सहभागी समिति को मिलेगा सम्मान

प्रतियोगिता में शामिल सभी समितियों और झांकियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति का कहना है कि इसका उद्देश्य केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि गणेश उत्सव से जुड़ी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है।

सनातन परंपराओं को बढ़ावा देने की पहल

समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गणेश विसर्जन में शामिल समितियों का उत्साह बढ़ाना और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि विसर्जन में शामिल सभी समितियों को सम्मानित किया जाएगा।

जयस्तंभ चौक से महादेव घाट तक जाएगी झांकी

विसर्जन झांकी शाम 6 बजे शारदा चौक से शुरू होगी। इसके बाद जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती थाना तिराहा, लाखेनगर चौक, सुंदरनगर रोड और रायपुरा चौक होते हुए महादेव घाट पहुंचेगी।

झांकी मार्ग पर शाम 6 बजे से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान केवल झांकी में शामिल लोगों और पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति होगी।

झांकी रोकने और नशे पर रहेगी रोक

प्रशासन ने झांकियों को अनावश्यक रूप से रोकने पर प्रतिबंध लगाया है। समितियों को पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित स्वयंसेवक रखने और उन्हें पहचान पत्र देने के निर्देश दिए गए हैं।

झांकी के दौरान नशे का सेवन करने, हथियार या धारदार वस्तु रखने पर रोक रहेगी। वहीं डीजे और साउंड सिस्टम का उपयोग भी तय नियमों के अनुसार ही करना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *