CG News: सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों से की मारपीट; कॉलेज में पुराने छात्रों की एंट्री बैन

CG News: बिलासपुर के DP विप्र लॉ कॉलेज में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि LLB प्रथम सेमेस्टर के छात्र तुषार दुबे पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने का दबाव बनाया गया। जब उसने मना किया तो सीनियर छात्रों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

प्रदर्शन में शामिल नहीं होने पर पिटाई

जानकारी के अनुसार, महेश साहू, अखिलेश समेत करीब 12 छात्रों ने तुषार दुबे को घेर लिया। आरोप है कि प्रदर्शन में शामिल होने से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित छात्र जांजगीर-चांपा का रहने वाला है।

पुराने छात्रों पर भी लगाए गए आरोप

छात्रों का आरोप है कि मारपीट करने वालों में कुछ ऐसे युवक भी शामिल थे, जो वर्षों पहले कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, लेकिन अब भी कॉलेज परिसर में सक्रिय रहते हैं। उनका कहना है कि ऐसे लोग छात्रों पर दबाव बनाकर अपना प्रभाव बनाए रखने की कोशिश करते हैं।

रैगिंग के एंगल से जांच की मांग

घटना के बाद जूनियर छात्रों में डर का माहौल है। छात्रों ने पूरे मामले की रैगिंग के एंगल से भी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सीनियर छात्रों का काम नए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करना है, न कि उन्हें किसी आंदोलन या प्रदर्शन में जबरन शामिल होने के लिए मजबूर करना।

शिकायत के बाद FIR दर्ज

पीड़ित छात्र की शिकायत पर सरकंडा थाना पुलिस ने महेश साहू और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कॉलेज में पुराने छात्रों की एंट्री बैन

घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतते हुए कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर चुके पूर्व छात्रों की कैंपस में एंट्री पर रोक लगाने का फैसला लिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *