CG Tehsildar Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला किया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
तबादला सूची में कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उमेश कुमार कुशवाहा को कोरिया से रायगढ़, संतोष कुमार धुव को दंतेवाड़ा से महासमुंद, शिवम पांडेय को रायगढ़ से दंतेवाड़ा, कमलावती सिंह को सरगुजा से जांजगीर-चांपा, जयश्री राजन पाथे को जशपुर से बिलासपुर तथा चितेश कुमार देवांगन को गरियाबंद से राजनांदगांव पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा पूनम रश्मि तिग्गा को बलरामपुर-रामानुजगंज से कोरबा और रूपेश कुमार मरकाम को बस्तर से कांकेर भेजा गया है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जशपुर, बालोद, धमतरी, रायगढ़ समेत कई जिलों में भी तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना की गई है।



