CG News: आखिर क्यों 30KM पैदल चलकर कलेक्टोरेट पहुंचीं छात्राएं, CM साय ने कलेक्टोर से मांगा जवाब 

CG News: सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की 45 छात्राएं स्कूल की बदहाल व्यवस्थाओं से परेशान होकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गईं। छात्राएं अपनी समस्याएं लेकर करीब 30 किलोमीटर दूर अंबिकापुर के लिए पैदल निकली थीं। वे करीब 6 किलोमीटर ही चली थीं कि प्रशासन हरकत में आया और बस भेजकर सभी छात्राओं को कलेक्ट्रेट लाया गया। इस दौरान थकान और तनाव के कारण एक छात्रा बेहोश हो गई, जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

छात्राओं ने बताया कि स्कूल में पिछले तीन महीने से बिजली नहीं है। मेस में साफ-सफाई की स्थिति खराब है और फिजिक्स-केमिस्ट्री जैसे विषयों की नियमित पढ़ाई भी नहीं हो रही। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला, इसलिए उन्हें कलेक्ट्रेट तक मार्च करना पड़ा।

अधिकारियों की बात मानने से किया इनकार

मार्च की सूचना मिलते ही आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ललित शुक्ला और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को समझाने और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया, लेकिन छात्राएं सीधे कलेक्टर अजीत वसंत से मिलने की मांग पर अड़ी रहीं। कुछ शिक्षकों ने आरोप लगाया कि छात्राओं को किसी ने भड़काया है, जबकि छात्राओं ने इसे पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि वे अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए खुद सामने आई हैं।

कलेक्टर ने दिए तत्काल सुधार के निर्देश

कलेक्टर अजीत वसंत ने छात्राओं से चर्चा के बाद बिजली व्यवस्था तुरंत बहाल करने, शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए अतिथि शिक्षक नियुक्त करने और मेस की साफ-सफाई में सुधार के निर्देश दिए। बातचीत के बाद सभी छात्राओं को बस से वापस हॉस्टल भेज दिया गया।

मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा कलेक्टर से फोन पर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपनी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए पैदल कलेक्ट्रेट तक निकलना पड़े, यह बेहद गंभीर स्थिति है। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने और आवासीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *