Bilaspur Video: चाकू लहराकर बनाई रील, ‘मैं पुलिस को कुछ नहीं समझता’ वाला ऑडियो लगाया, 2 युवक गिरफ्तार

Bilaspur Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जन्माष्टमी के दौरान चाकू लहराकर डांस करते हुए रील बनाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो के बैकग्राउंड में "मैं अपने सामने किसी को कुछ नहीं समझता, पुलिस को भी नहीं" ऑडियो लगाया गया था।

Bilaspur Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जन्माष्टमी के दौरान चाकू लहराकर डांस करते हुए रील बनाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो के बैकग्राउंड में “मैं अपने सामने किसी को कुछ नहीं समझता, पुलिस को भी नहीं” ऑडियो लगाया गया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू भी जब्त किए हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल

पुलिस के मुताबिक 6 सितंबर को इंस्टाग्राम के एक डिजिटल मीडिया पेज पर दो युवकों का चाकू लहराते हुए डांस करने का वीडियो सामने आया। दोनों युवक हाथों में धारदार चाकू लेकर रील बना रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

मैं पुलिस को कुछ नहीं समझता

वीडियो में दोनों युवक चाकू लहराते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में “मैं अपने सामने किसी को कुछ नहीं समझता, पुलिस को भी नहीं” ऑडियो चल रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू की।

2 युवक गिरफ्तार

जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान सुनील पाल उर्फ बुट्टी (20) निवासी बजरंग मोहल्ला, सकरी और ओम प्रकाश साकर उर्फ बिट्टू (20) निवासी बंधवापारा, सकरी के रूप में हुई। पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने चाकू लहराकर रील बनाने की बात स्वीकार कर ली।

2 धारदार चाकू जब्त

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो धारदार चाकू बरामद किए। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *