Bilaspur Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने 9 मवेशियों को कुचला, एक गंभीर रूप से घायल

Bilaspur Accident: बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों के झुंड को कुचल दिया। हादसे में 9 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर कोनी थाना क्षेत्र में हुई।

Bilaspur Accident: बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों के झुंड को कुचल दिया। हादसे में 9 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर कोनी थाना क्षेत्र में हुई।

9 मवेशियों की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेलर हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर मौजूद मवेशियों के झुंड को उसने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि 9 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक नंदी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल मवेशी का किया गया रेस्क्यू

बुधवार सुबह गतौरी के पास ग्रामीणों और राहगीरों ने सड़क पर पड़े घायल और मृत मवेशियों को देखकर पुलिस और गौसेवकों को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायल नंदी का रेस्क्यू कर उसे छतौना स्थित गौरी गोपाल गौसेवा धाम भेजा, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं मृत 9 मवेशियों का अंतिम संस्कार किया गया।

1 साल में चौथी बड़ी घटना

पिछले एक वर्ष में मवेशियों के कुचले जाने की यह चौथी बड़ी घटना है। इससे पहले जुलाई 2025 में मस्तूरी-रायपुर नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में 23 गायें आई थीं, जिनमें 18 की मौत हो गई थी। इसी तरह बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर 15 गायों की ट्रक से कुचलकर मौत हुई थी। सितंबर 2025 में रतनपुर रोड पर भी ट्रक की टक्कर से एक गर्भवती गाय समेत 8 गायों की जान चली गई थी।

हाईकोर्ट की सख्ती के बावजूद जारी हादसे

सड़कों पर आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका पर लगातार सुनवाई चल रही है। अदालत राज्य सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को कई बार प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दे चुकी है। इसके बावजूद हाईवे पर मवेशियों की मौजूदगी के कारण लगातार दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *