CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 ASP-DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला; देखें लिस्ट-

CG Police Transfer

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 92 अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश में विभिन्न जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, उप पुलिस अधीक्षकों और पुलिस मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

tc

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार राजेंद्र प्रसाद भैया को पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण स्कूल मैनपाट बनाया गया है। ओपी शर्मा को मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नीरज चंद्राकर को प्रथम वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई-दुर्ग का सेनानी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गायत्री सिंह को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एनएचआरसी) के पद पर पदस्थ किया गया है।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *