NEET Result 2026: NEET UG में रायपुर के शिप्रक और चार्वी ने किया टॉप, दोनों को 99.99 पर्सेंटाइल

NEET Result 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने री-NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी शिप्रक गोयल और चार्वी अग्रवाल ने 99.99 परसेंटाइल हासिल कर प्रदेश के संयुक्त स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।

NEET Result 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने री-NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी शिप्रक गोयल और चार्वी अग्रवाल ने 99.99 परसेंटाइल हासिल कर प्रदेश के संयुक्त स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।tc

ऑल इंडिया रैंक में भी शानदार प्रदर्शन

शिप्रक गोयल ने ऑल इंडिया रैंक 117 प्राप्त की है, जबकि चार्वी अग्रवाल की ऑल इंडिया रैंक 136 रही। दोनों अभ्यर्थी अनारक्षित (UR) श्रेणी से हैं। समान परसेंटाइल होने के बावजूद टाई-ब्रेकिंग नियमों के कारण दोनों की ऑल इंडिया रैंक अलग-अलग रही।

परीक्षा को सामान्य टेस्ट की तरह लिया

शिप्रक गोयल ने बताया कि उन्होंने परीक्षा को किसी सामान्य परीक्षा की तरह ही लिया। उनका कहना है कि यदि किसी परीक्षा को जरूरत से ज्यादा बड़ा मान लिया जाए तो तनाव बढ़ जाता है और गलतियां होने लगती हैं।

रोज 8 से 10 घंटे पढ़ाई

शिप्रक के अनुसार सफलता के लिए दिन में 16 घंटे पढ़ाई करना जरूरी नहीं है। यदि छात्र लगातार दो वर्षों तक प्रतिदिन 8 से 10 घंटे ईमानदारी से पढ़ाई करें, तो बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि री-NEET परीक्षा और पेपर लीक की घटनाओं के बाद निराशा जरूर हुई थी, लेकिन परिवार, शिक्षकों और दोस्तों के सहयोग ने उन्हें दोबारा तैयारी के लिए प्रेरित किया। उनका मानना है कि मेहनत करना छात्र के हाथ में होता है, जबकि परिणाम समय पर मिलते हैं।

45 हजार अभ्यर्थी हुए थे शामिल

री-NEET UG 2026 परीक्षा में छत्तीसगढ़ के करीब 45 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रदेशभर में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें रायपुर में 25 परीक्षा केंद्र शामिल थे। परीक्षा के दौरान NTA की गाइडलाइन के अनुसार कड़ी सुरक्षा और जांच व्यवस्था लागू की गई थी।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

21 जून को आयोजित री-NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा शुल्क रिफंड की तारीख बढ़ी

NTA ने 3 मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा के शुल्क रिफंड की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। शुल्क वापसी के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपने बैंक खाते की जानकारी दर्ज करनी होगी।

11.46 लाख अभ्यर्थियों ने जमा की बैंक जानकारी

NTA के अनुसार अब तक 11.46 लाख अभ्यर्थी अपने बैंक खाते का विवरण जमा कर चुके हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक बैंक डिटेल नहीं दी है, वे 31 जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *