CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन झमाझम बारिश, घरों-सड़कों पर भरा पानी; स्कूलों में छुट्टी, इन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

CG Weather Update

CG Weather Update: मानसून का ब्रेक खत्म होने के बाद छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर प्रदेशभर में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश, तेज हवा, आकाशीय बिजली और गरज-चमक की संभावना जताई है।tc

बिलासपुर में जलभराव, स्कूलों में छुट्टी

बिलासपुर में रातभर हुई तेज बारिश के कारण श्रीकांत वर्मा मार्ग, हंसा विहार, मित्र विहार, सरकंडा के बंधवापारा, जोरापारा और शिवम होम्स सहित कई इलाकों में सड़कों और घरों में पानी भर गया। हालात को देखते हुए जिले के स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है।

CG Weather Update

 

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

रायगढ़ जिले में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से प्रभा एक्का (55) की मौत हो गई। वह जंगल में पुटू (जंगली मशरूम) बीनने गई थीं। इसी दौरान मौसम खराब हुआ और वह बिजली की चपेट में आ गईं।

अब तक सामान्य से कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा दर्ज की गई। इसके बावजूद 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 31 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Raipur Weather

इन इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शंकरगढ़ और कुसमी में 9-9 सेंटीमीटर, चांदो में 8 सेंटीमीटर, पटना में 6 सेंटीमीटर, समरी में 5 सेंटीमीटर, बलरामपुर और दौरा कोचली में 4-4 सेंटीमीटर तथा बोराई, बिहारपुर, कोटा, रामानुजनगर, मरवाही, चलगली और अंबिकापुर में 3-3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कई जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने रायपुर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली समेत कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, गरियाबंद, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर सहित कई जिलों में बारिश की गतिविधियों को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *