CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting

CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित कैबिनेट हॉल में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। सुबह 11:30 बजे से शुरू इस बैठक में सरकार कई अहम प्रस्तावों पर फैसला ले सकती है। सबसे ज्यादा नजर विधानसभा के आगामी मानसून सत्र, अनुपूरक बजट और नई स्थानांतरण नीति पर रहेगी।tcw

जानकारी के अनुसार कैबिनेट बैठक में 13 जुलाई से प्रस्तावित विधानसभा मानसून सत्र की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके साथ ही चालू वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट तथा विभिन्न संशोधन विधेयकों के प्रारूपों को भी मंजूरी मिल सकती है। सरकार मानसून सत्र से पहले अपने विधायी एजेंडे को अंतिम रूप देने की तैयारी में है।

बैठक में प्रदेश में मानसून की धीमी रफ्तार और उसके कृषि पर पड़ने वाले प्रभाव की भी समीक्षा की जाएगी। कई जिलों में सामान्य से कम बारिश होने के कारण खरीफ सीजन की बुआई प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता, धान सहित अन्य फसलों की बोनी और कृषि विभाग की तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

लंबे समय से लंबित शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों का मुद्दा भी कैबिनेट के एजेंडे में शामिल हो सकता है। नई स्थानांतरण नीति के प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल की मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल का रास्ता साफ हो जाएगा।

विधानसभा मानसून सत्र, किसानों से जुड़े मुद्दों और संभावित ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर साय सरकार की यह कैबिनेट बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में लिए गए फैसलों पर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों क्षेत्रों की नजर रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *