CG WEATHER UPDATE: मई में मानसून की एंट्री, 64 साल का टूटा रिकॉर्ड 

 MANSOON 2025: छत्तीसगढ़ में इस बार मई में हो मानसून ने दस्तक दे दी हैं.64 साल के इतिहास में ये पहली बार है, जब मानसून मई माह में छत्तीसगढ़ पहुंचा है। इससे पहले साल 1971 में 1 जून को मानसून पहुंचा था. प्रदेश में मानसून पहुँचने की सामान्य तिथि 15 जून हैं लेकिन इस बार मई में ही मानसून ने दस्तक दे दी हैं.फिलहाल मानसून जगदलपुर पहुंचा है. जल्द ही यह छत्तीसगढ़ के अन्य इलाकों में पहुंचेगा.

मौसम विभाग ने आज भी पूरे प्रदेश में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में आज तेज गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना हैं.मंगलवार को 27 से ज्यादा इलाकों में बारिश दर्ज की गई. लेकिन बुधवार को 75 जगहों पर न्यूनतम 10 मिमी बारिश हुई है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो अधिक तापमान 36.6°C बिलासपुर का रहा. वहीं सबसे कम तापमान 22.8°C पेंड्रा रोड का रहा.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *