CG NEWS: भिलाई में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के जाने से दुखी होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दरअसल विकास धनी (30) जो अपनी प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशन शिप में था. एक महीने पहले ही युवती उसे छोड़ कर चली गई थी जिसके कारण वह परेशांन था. मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का हैं.
बताया जा रहा है कि युवक अपने परिजनों से अलग रहता था. और एक फिटनेस सेंटर में बतौर ट्रेनर काम करता था.आखिरी बार 26 मई का रात उसने अपने पापा से बात की थी, और 27 मई को उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई मिली.फ़ोन न उठाने पर परिजन युवक के फ्लैट में पहुचे जहाँ वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहा करता था.काफी वक़्त तक गेट न खोलने पर घर वालों ने किसी तरह देखा युवक कि लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी.
पुलिस युवती से करेगी पूछताछ
इस मामले में पुलिस परिजनों से और विकास के दोस्तों से पूछ ताछ कर रही हैं.जल्द ही पुलिस युवती से पूछताछ करने उसे असम से बुलाएगी.
