CG Police Posting: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 526 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों (SI) को जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय (PHQ) नया रायपुर द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, चयनित प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है, जहां उन्हें व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। सूची में सभी प्रशिक्षु अधिकारियों के नाम और उनके प्रशिक्षण के लिए निर्धारित जिलों का उल्लेख किया गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार, प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षु SI को कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध जांच, थाना संचालन, पुलिसिंग सिस्टम और मैदानी कार्यों का व्यावहारिक अनुभव कराया जाएगा। इसके जरिए उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने की दक्षता विकसित करने का अवसर मिलेगा।
अधिकारियों का कहना है कि यह प्रशिक्षण भविष्य में पुलिस अधिकारियों को बेहतर तरीके से जिम्मेदारियां निभाने और आम जनता को प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में मदद करेगा। पुलिस विभाग की इस पहल को प्रदेश की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
