CG Weather Update: रायपुर में झमाझम बारिश, 4 दिन अंधड़ और गरज-चमक का अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

tcw

40-50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग ने 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेन्ड्रा रोड में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

CG Weather Update:

रायपुर में झमाझम बारिश

राजधानी रायपुर में सुबह से ही गरज-चमक के साथ तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *