CG News: स्कूल में धर्मान्तरण, हेड मास्टर निलंबित

CG News

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र स्थित पीएमश्री कन्या प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक लक्ष्मी देवी भारद्वाज को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों द्वारा जनसमस्या शिविर में की गई शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है। प्रधान पाठक पर छात्र-छात्राओं को धार्मिक रूप से प्रभावित करने, प्रार्थना सभा में निर्धारित राष्ट्रगान की जगह अन्य धार्मिक वाक्य सिखाने और वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए गए थे।tcw

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने शिकायत में आरोप लगाया था कि स्कूल की प्रार्थना सभा में “जन गण मन” के स्थान पर अन्य धार्मिक वाक्य बुलवाए जा रहे थे। साथ ही छात्र-छात्राओं को हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काकर ईसाई रीति-नीति की ओर प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा था। शिकायत में फर्जी बिल-वाउचर और वित्तीय अनियमितताओं का भी उल्लेख किया गया था।

मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक लक्ष्मी देवी भारद्वाज को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। विभागीय जांच में जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर डीईओ ने उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदा निर्धारित किया गया है।

शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन लागू किया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने का भी आदेश जारी किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *