Raipur Fire: रायपुर के प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम

Raipur Fire:

Raipur Fire: राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत आमासिवनी स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। कंवल प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री से उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देता रहा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

tcw

घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जब स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री से धुआं उठते देखा और तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और एहतियातन आसपास के इलाके को खाली कराया गया।

दमकल की 5 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की पांच से अधिक गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को आंशिक रूप से नियंत्रित किया गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

भारी नुकसान की आशंका

राहत की बात यह रही कि इस घटना में अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री में रखे मशीनों और सामग्री को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

DSP ने की पुष्टि

विधानसभा डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई है।

देखिए वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DXv2ae3DN16/?igsh=YnRndzMxMDl5aW5o

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *