CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। घटना के बाद बौद्ध समाज और अनुयायियों में आक्रोश फैल गया और भिलाई नगर कोतवाली थाने का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। (अंबेडकर अभ्रद्र टिप्पणी)
सोशल मीडिया में अंबेडकर पर अभ्रद्र टिप्पणी (Ambedkar Controversy Bhilai)
जानकारी के अनुसार, भिलाई की एक युवती ने सोशल मीडिया पर रील पोस्ट कर बाबा साहेब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।![]()
विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में वैमनस्य फैलाती हैं और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। (सोशल मीडिया अंबेडकर विवाद)
मामले को लेकर रायपुर में भी विरोध देखने को मिला। भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
आरोपी युवती गिरफ्तार (Social Media Ambedkar Controversy Bhilai)
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती के खिलाफ धारा 299 बी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
देखें वीडियो-



