Bilaspur News: ASI ने BJP कार्यकर्ता को जड़े 20 थप्पड़, SSP ने किया सस्पेंड; VIDEO वायरल

Bilaspur News:

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना में एक बीजेपी कार्यकर्ता के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। केस की जानकारी लेने पहुंचे युवक को ASI ने कनपटी पर 15-20 थप्पड़ जड़ दिए, जिससे उसका कान सुन्न पड़ गया। घटना का LIVE CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। (बिलासपुर पुलिस मारपीट)

जानकारी के मुताबिक, रतनपुर के बनियापारा निवासी विनोद जायसवाल 12 अप्रैल को अपने पुराने केस की जानकारी लेने थाना पहुंचे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी मुलाकात ASI दिनेश तिवारी से हुई। विनोद ने अपने केस की जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का आग्रह किया, जिस पर ASI भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। (रतनपुर ASI ने BJP कार्यकर्ता को पीटा)tcw

पीड़ित विनोद जायसवाल के अनुसार, ASI ने उन्हें 15-20 थप्पड़ मारे और धमकी दी कि तू कितना बड़ा नेता है, तेरी नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा। इस दौरान थाने में अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। इस मामले में जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के एवज में एएसआई पर पैसे मांगने के भी आरोप हैं। मारपीट के बाद विनोद के कान सुन्न पड़ गए और उन्हें सिरदर्द व सुनने में परेशानी की शिकायत हुई।

SSP ने ASI को किया सस्पेंड (Ratanpur police Marpit)

इस घटना की जानकारी थाना प्रभारी और ट्रेनी आईपीएस अंशिका जैन को हुई, तब उन्होंने SSP रजनेश सिंह को पूरी घटना की जानकारी दी। वहीं, पीड़ित ने भी इस मामले की शिकायत SSP से की। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए ASI दिनेश तिवारी को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए हैं।

ASI के खिलाफ केस दर्ज (Ratanpur ASI slapped BJP worker)

मारपीट की घटना के बाद विनोद का कान सुन्न पड़ गया है। उन्हें सुनने में परेशानी और सिरदर्द की शिकायत है। SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर विनोद ने थाने में भी शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने दिनेश तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, अब इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि विनोद जायसवाल खुद को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का रिश्तेदार बताते हैं और पहले कोयला कारोबार से जुड़े रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *