Mahasamund Child Rape: सामान लेने गई 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Rape

Mahasamund Child Rape: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 10 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां शादी में आई बच्ची के साथ किराना दुकान पर यह वारदात हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली बच्ची शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान वह कुछ सामान लेने के लिए पास की किराना दुकान पर गई, जहां आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी नाबालिग ने अपने परिजनों को दी।

tcw

परिजनों ने बागबाहरा थाने में घटना की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 79 एवं पाॅक्सो एक्ट की धारा 9,10 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी टामेश्वर ओगरे उम्र 21 वर्ष निवासी सुनसुनिया को गिरफ्तार किया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Balod Child Rape: आइसक्रीम लेने गई 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *