Agniveer Recruitment 2026 : अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, यहां जानें सबकुछ…

Agniveer Recruitment 2026:

Agniveer Recruitment 2026: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। पहले यह तारीख 1 अप्रैल 2026 निर्धारित थी। (अग्निवीर भर्ती 2026)

Agniveer Recruitment

भारतीय सेना द्वारा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 13 फरवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया (Agniveer Bharti last date) शुरू की गई थी। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती के लिए 17 वर्ष 6 माह से लेकर 21 वर्ष तक के युवा पात्र हैं। शैक्षणिक योग्यता के रूप में 8वीं पास से लेकर स्नातक या डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। (Indian Army recruitment 2026)

Agniveer Recruitment 2026:

जिला प्रशासन की ओर से युवाओं की सुविधा के लिए ब्लॉक स्तर पर आवेदन में सहयोग की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, आईटीआई, जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में जाकर आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय रायपुर में स्थापित सेना भर्ती हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

Agniveer Recruitment 2027: अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू, इतने तारीख तक करें आवेदन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *