CG Weather Update: बस्तर और बिलासपुर में आंधी-बारिश, तापमान गिरा; गर्मी से राहत

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिनभर तेज धूप के बाद शाम को अचानक मौसम बदला, बस्तर और बिलासपुर में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

बस्तर क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ जगदलपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में करीब एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने पहले ही बस्तर सहित बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर जिलों में बारिश की संभावना जताई थी।

वहीं बिलासपुर में तेज आंधी के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तेज हवाओं के चलते पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जगदलपुर-चित्रकोट मार्ग पर तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। राजधानी रायपुर में भी बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में इसी तरह की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *