Kerosene Supply India: LPG संकट के बीच फिर शुरू होगी केरोसिन सप्लाई, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी तेल..

Kerosene Supply India

Kerosene Supply India: नई दिल्ली: LPG संकट और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत ‘सुपीरियर केरोसिन ऑयल’ (SKO) के वितरण को मंजूरी दे दी है।

भारत के राजपत्र में जारी अधिसूचना के अनुसार, यह निर्णय मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों और ऊर्जा आपूर्ति पर बढ़ते दबाव को देखते हुए लिया गया है, ताकि आम लोगों, विशेषकर कमजोर वर्गों को ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

सरकार ने इस व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए तेल विपणन कंपनियों को विशेष छूट भी प्रदान की है। इसके तहत कंपनियां पेट्रोलियम अधिनियम और नियमों में दी गई ढील का उपयोग करते हुए पेट्रोल पंपों पर अस्थायी रूप से 2,500 लीटर तक SKO का भंडारण कर सकेंगी।

इस फैसले से उन क्षेत्रों में विशेष राहत मिलने की उम्मीद है, जहां वैकल्पिक ईंधन की पहुंच सीमित है और घरेलू उपयोग के लिए केरोसिन अब भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार का यह कदम ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और संभावित आपूर्ति संकट से निपटने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *