Sarguja News: बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ी बच्ची की मौत

Sarguja News:

Sarguja News: सरगुजा संभाग में आंधी-बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक नाबालिग बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना लुंड्रा थाना क्षेत्र की है, जहां बच्ची बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थी। इसी दौरान बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि पास के दूसरे पेड़ के नीचे खड़ी दो अन्य लड़कियां भी बिजली की चपेट में आईं, लेकिन वे सुरक्षित बच गईं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान रायपुर में 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *