CG Ganja Kheti: अफीम के बाद अब गांजे की खेती, मक्के के बीच लगाई थी फसल, 2 आरोपी गिरफ्तार

CG Ganja Kheti:

CG Ganja Kheti: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में अवैध गांजा खेती का बड़ा मामला सामने आया है। केशकाल विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र में मक्के की फसल के बीच छिपाकर गांजा उगाया जा रहा था, जिस पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (कोंडागांव गांजा खेती)

जानकारी के अनुसार, ग्राम स्तर पर मिली सूचना के आधार पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मक्के की कतारों के बीच गांजा के बड़े-बड़े पौधे पाए गए, जिन्हें छिपाकर उगाया जा रहा था। इसके बाद टीम ने पूरी फसल की जांच शुरू कर दी है। (Kondagaon Ganja Kheti)

पुलिस ने मौके से अवैध गांजा पौधों को जब्त कर नष्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ कर इस अवैध खेती के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। (ondagaon Ganja farming)

गौरतलब है कि इससे पहले दुर्ग, बलरामपुर और रायगढ़ जिलों में भी अफीम की अवैध खेती का खुलासा हुआ था, जहां तरबूज और ककड़ी की फसल के बीच अफीम उगाई जा रही थी। (Keshkal Ganja Kheti)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *