Khairagarh News: संदिग्ध हालात में अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Khairagarh News

Khairagarh News: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तुलाराम पटेल (52 वर्ष) निवासी किल्लापारा, खैरागढ़ के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार तुलाराम पटेल रविवार रात करीब 10 बजे किसी काम से खैरागढ़ से गाड़ाडीह गांव गया था, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। सोमवार को गाड़ाडीह गांव के पास उसका शव मिलने की सूचना मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *