Bhupesh Baghel: सस्ती बियर पर महंगी ब्रांड का स्टीकर लगाने का आरोप, भूपेश बघेल ने वीडियो पोस्ट कर सरकार को घेरा

Bhupesh Baghel

Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए राज्य सरकार पर शराब घोटाले का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बीयर कैन पर लगा “7 Hills” ब्रांड का स्टीकर हटाता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके अंदर “Golden Bird” ब्रांड की बियर होने का दावा किया जा रहा है। (सस्ती बियर पर महंगी बियर स्टीकर)

सस्ती बियर पर महंगी ब्रांड का स्टीकर

भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में लिखा कि भाजपा सरकार में शराब सिंडिकेट के जरिए बड़ा घोटाला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला राजनांदगांव से सामने आया है, जहां सस्ती बियर पर महंगी ब्रांड का स्टीकर लगाकर शराब दुकानों में बेचा जा रहा है। (Rajnandgaon Beer Viral Video)

https://x.com/bhupeshbaghel/status/2030646227982000149?s=20

बियर के अंदर बियर

वीडियो में देखा जा सकता है कि बीयर कैन के ऊपर एक कंपनी का स्टीकर लगा हुआ है, जबकि स्टीकर हटाने पर अंदर दूसरी कंपनी का ब्रांड दिखाई देता है। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि ब्रांड बदलकर शराब बेचने का खेल किया जा रहा है।

उन्होंने आगे लिखा कि पूरा खेल कमीशन, सेटिंग और संरक्षण का है. शराब का ब्रांड बदलकर करोड़ों का खेल चल रहा है. अफ़ीम, शराब, नव्या मलिक पर चुप्पी…और अभी देखिए आगे-आगे..क्या-क्या सामने आता है. मुख्यमंत्री की चुप्पी और गृहमंत्री की खामोशी सारे खेल को बयान कर रही है. जनता सब समझ रही है. इस गिरोह का असली सरगना कौन है, जनता समझ रही है. आखिर कब तक चुप रहेंगे विष्णुदेव साय.

एक्सपायरी डेट भी मिटाने का दावा

वायरल वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि जिस बियर कैन को खरीदा गया था, उसकी एक्सपायरी डेट को भी मिटा दिया गया है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के अनुसार, उन्होंने कस्टमर केयर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल नहीं लग पाया। जब कैन पर लगा स्टीकर हटाया गया तो अंदर मौजूद बियर एक्सपायर होने की बात सामने आई। (Chhattisgarh Beer Sticker Controversy)

देखिए वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DVqZG9-E1yx/?igsh=cHkxNmJ5a3prcnFz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *