PM Kisan 22nd Installment: PM किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त होली से पहले या बाद में? जानिए ताजा अपडेट

PM Kisan 22nd Installment

PM Kisan 22nd Installment: देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार लंबा होता जा रहा है. फरवरी का महीना समाप्ति की ओर है, लेकिन अब तक किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. ऐसे में किसानों के बीच यह सवाल बना हुआ है कि राशि होली से पहले मिलेगी या इसके बाद.

होली से पहले या बाद में? जानिए ताजा अपडेट

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त दी जाती है. किसान 21वीं किस्त का लाभ पहले ही प्राप्त कर चुके हैं, इसलिए फरवरी में 22वीं किस्त आने की संभावना जताई जा रही थी. सूत्रों के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में किस्त जारी किए जाने की संभावना है. चूंकि होली का त्यौहार नजदीक है, ऐसे में सरकार त्योहार से पहले किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर कर सकती है. हालांकि अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. (पीएम किसान 22वीं किस्त कब आएगी)

22वीं किस्त कब आएगी? (PM Kisan 22nd Installment Date)

अब तक जारी किस्तों के पैटर्न को देखें तो 22वीं किस्त फरवरी 2026 में किसानों के खातों में आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। अनुमान है कि आम बजट के बाद फरवरी महीने में यह राशि ट्रांसफर की जा सकती है। (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2026)

 

इन वजहों से अटक सकता है पैसा

हर किस्त के दौरान बड़ी संख्या में किसानों की राशि तकनीकी या दस्तावेजी कारणों से अटक जाती है। सिस्टम द्वारा लाभार्थियों की जानकारी का स्वत: सत्यापन किया जाता है। जिन किसानों की जानकारी अधूरी या गलत पाई जाती है, उनकी किस्त रोक दी जाती है।

22वीं किस्त पाने के लिए अभी करें ये जरूरी काम

• सबसे पहले अपना e-KYC स्टेटस जरूर चेक करें, e-KYC पूरी नहीं होने पर किस्त नहीं मिलेगी।

• भूमि सत्यापन (Land Verification) कराना अनिवार्य है, कई राज्यों में यह शर्त लागू की गई है।

• आधार कार्ड, बैंक खाता और जमीन के दस्तावेजों में नाम, नंबर और अन्य जानकारी एक जैसी होनी चाहिए।

• अगर किसी तरह की गलती दिखे, तो तुरंत PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट, नजदीकी कृषि कार्यालय या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में जाकर जानकारी अपडेट कराएं।

पोर्टल पर मिलती रहेगी जानकारी

किसान अपनी किस्त की स्थिति, ई-केवाईसी और पात्रता की जानकारी योजना के पोर्टल पर http://www.pmkisan.gov.in लिंक के माध्यम से देख सकते है.

PM Kisan 22nd Installment: इस दिन आएगी PM किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, नोट कर ले तारीख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *