CG Budget Session 2026: वित्त मंत्री OP चौधरी आज पेश करेंगे छत्तीसगढ़ का बजट, मुख्यमंत्री समेत तीन मंत्री देंगे जवाब

CG Budget Session 2026

CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026 का बजट (OP Chaudhary Budget 2026) पेश करेंगे। सत्र की कार्यवाही की शुरुआत अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व विधायक दीनदयाल पोर्ते के निधन के उल्लेख के साथ होगी। इसके बाद सदन में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और मंत्री टंकराम वर्मा अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। (छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 2026)

CG Budget Session 2026

मुख्यमंत्री से जुड़े प्रमुख सवाल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बिजली विभाग में रिक्त पदों की स्थिति, जेई से एई में प्रमोशन कोटा, आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के खिलाफ शिकायतों की जांच और कार्रवाई की अनुमति, राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य और वर्तमान स्थिति, किसानों को बिजली बिल में दी गई छूट, कोयला रायल्टी चोरी से संबंधित शिकायतों की जांच, मुख्यमंत्री जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण, पीएम सूर्यघर योजना के तहत पंजीयन और लाभान्वितों की संख्या तथा बिजली विभाग के बड़े बकायादारों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी गई है।

CG Budget Session 20026

वन मंत्री केदार कश्यप से प्रश्न (Chhattisgarh budget session 2026)

वन मंत्री केदार कश्यप से रायपुर में सुगम यातायात के लिए प्रस्तावित नीति, इंद्रावती टाइगर रिजर्व और कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में कराए गए कार्यों का विवरण, धान खरीदी और उठाव की स्थिति, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों की जानकारी, गृह निर्माण सहकारी समितियों के बायलॉज में संशोधन और रायपुर के नंदन वन के पुनर्निर्माण से जुड़े सवाल पूछे गए हैं।

राजस्व मंत्री से अवैध कब्जों पर जवाब (Chhattisgarh budget 2026-27)

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों, अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, विश्वविद्यालयों में अनियमितता के दोषियों पर कार्यवाही, आदिवासी भूमि की बिक्री, प्रदेश में धान उत्पादन और औसत उत्पादकता, लंबित राजस्व प्रकरणों और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर प्रश्न पूछे गए हैं।

CG Budget Session 2026: विधानसभा में पेश हुआ 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण, 11.57% GSDP बढ़ने का अनुमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *