CG Weather Update: दिन में बढ़ी गर्मी, रायपुर में 33 डिग्री पहुंचा तापमान, माह के अंत तक और बढ़ेगा पारा

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अब धीरे-धीरे गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है और दिन के समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार माह के अंतिम दिनों तक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

CG Weather Update

जानकारी के अनुसार, पश्चिम से पूर्व की ओर चल रही तेज हवाओं के कारण दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में रायपुर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1.7 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। लगातार तीसरे दिन रायपुर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा।

विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी के अंतिम दिनों में गर्मी का असर तेज होने लगता है। फिलहाल दिन में गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है, जबकि रात में हल्की राहत बनी हुई है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी और ठंड पूरी तरह विदा हो जाएगी।

वर्तमान में अंबिकापुर समेत राज्य के उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्रों में ठंड का असर अब भी बना हुआ है। इन क्षेत्रों में मार्च के अंतिम दिनों तक ठंड बनी रहने की संभावना है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में सोमवार को दिन के समय हल्की से मध्यम गर्मी महसूस होगी। सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *