Shivrinarayan Fair Accident: जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण मेले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे आकाश झूले के अचानक टूट जाने से झूले पर सवार 6 लोग नीचे गिर पड़े। हादसे में 2 युवतियां और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि 3 अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। दोनों युवतियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। (शिवरीनारायण मेले में आकाश झूला टूटा)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूला अचानक तेज आवाज के साथ टूट गया, (Akash Jhula Tuta) जिससे उस पर बैठे लोग जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मेला परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाई गई और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। (आकाश झूला टूटने से 6 लोग गिरे)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवतियां मलदा गांव की रहने वाली हैं, जो मेला घूमने शिवरीनारायण (Shivrinarayan Mela) आई थीं। घायलों की पहचान चंद्रकांता कश्यप और भूमिका कश्यप के रूप में हुई है। अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार जारी है।

हादसे के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था और झूलों की फिटनेस को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित संचालकों से पूछताछ की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
