CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार, मौसम रहेगा शुष्क

CG Weather Update:

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है और फरवरी के पहले पखवाड़े में भी इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से प्रदेश के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, हालांकि किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

CG Weather Update

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस अवधि में कहीं भी बारिश नहीं हुई।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रीय परिसंचरण के रूप में पंजाब और उससे लगे उत्तर पाकिस्तान के ऊपर लगभग 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। वहीं एक प्रेरित चक्रीय परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास लगभग 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बुधवार से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट संभव है, लेकिन मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में शहर का अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *