Raipur Drugs Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रग्स के बढ़ते कारोबार और खुलेआम नशे के सेवन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कार के अंदर सिंथेटिक ड्रग्स लेते 4 युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (रायपुर ड्रग्स वीडियो वायरल)

वायरल वीडियो (Raipur Drugs Viral Video) में साफ देखा जा सकता है कि कार के भीतर बैठे 4 युवकों में से दो युवक तीसरे युवक से ड्रग्स लेते समय कहते नजर आ रहे हैं कि “धीरे-धीरे, हाथ नहीं हिलाना, आराम से खींच”, जबकि चौथा युवक पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। (रायपुर कार के अंदर सिंथेटिक ड्रग्स लेते युवकों का वीडियो वायरल)

वीडियो सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ड्रग्स कहां से लाई गई, युवक किस इलाके के हैं और इसके पीछे किसी बड़े ड्रग्स नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। (Raipur Synthetic Drugs Video Viral)
