Bharat Bandh: 12 फरवरी को भारत बंद, जानिए क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद

Bharat Bandh

Bharat Bandh: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक बार फिर किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS) समेत कई संगठनों ने बुधवार, 12 फरवरी 2026 को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। नए श्रम कानूनों, निजीकरण और अन्य विधेयकों के विरोध में बुलाई गई इस हड़ताल का असर देशभर में देखने को मिल सकता है। (12 फरवरी को भारत बंद)

बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर

ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) सहित कई बैंक यूनियनों ने हड़ताल को समर्थन दिया है। एसबीआई समेत अन्य बैंकों ने संकेत दिए हैं कि 12 फरवरी को (12 February Bharat Bandh) कामकाज आंशिक रूप से प्रभावित हो सकता है। हालांकि बैंक आधिकारिक रूप से बंद नहीं रहेंगे, लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण सेवाएं धीमी हो सकती हैं। ग्राहकों को डिजिटल माध्यम जैसे नेट बैंकिंग और यूपीआई का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

छात्र और अभिभावक ध्यान दें

देशभर में स्कूल और कॉलेज बंद रखने का कोई केंद्रीय आदेश जारी नहीं किया गया है। हालांकि, स्थानीय हालात, परिवहन व्यवस्था और संगठनों के दबाव के चलते कुछ निजी संस्थान छुट्टी घोषित कर सकते हैं। छात्रों और अभिभावकों को अपने संस्थान के आधिकारिक नोटिस और ग्रुप की जानकारी जरूर जांचने की सलाह दी गई है। (किसान आंदोलन भारत बंद)

यात्रा करने वालों के लिए अलर्ट (Bharat Bandh 2026)

किसान संगठनों ने चक्का जाम और सड़क जाम की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख मार्गों पर प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि जरूरी यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी लें और समय से 2 से 3 घंटे पहले निकलें।

क्यों है भारत बंद? जानिए प्रमुख मांगें

1. श्रम संहिताएं: 29 श्रम कानूनों के बदले लागू की गई 4 नई संहिताओं को रद्द करने की मांग।

2. निजीकरण पर रोक: सरकारी संस्थानों के निजीकरण का विरोध।

3. अन्य विधेयक: विद्युत संशोधन विधेयक और बीज विधेयक के मसौदे को वापस लेने की मांग।

4. मनरेगा: मनरेगा (MGNREGA) को प्रभावी रूप से बहाल करने की मांग।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *